बघौली के ग्राम मनसुखपुरवा निवासी संतराम ने बताया कि दिन शुक्रवार 7 नवंबर को रोज की भांति अपनी एक भैंस व भैस के दो बच्चों सहित चरने के लिए गांव के बाहर छोड़ा था, जो की चरते-चरते कहीं अपने बच्चों के साथ लापता हो गयी, काफी खोज बीन करने के बाद भी भैंस का पता नहीं चला। संतराम ने बताया जो भी भैंस की जानकारी देगा उसे उचित इनाम दिया जाएगा।