हुज़ूर: भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक महिला से 1लाख 70हजार रुपए की ठगी
Huzur, Bhopal | Feb 6, 2024 भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक महिला के साथ 1लाख 70हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है| उसे परिचित महिला ने भरोसा दिलाया कि एक ऐप से विदेशी कंपनियों के प्रोडक्ट्स की आपस में डील करानी होगी| इसके एवज में कमीशन मिलेगा बाद में ट्रेनिंग के नाम पर महिला से रुपए जमा कराने का कहा गया|जमा कराने के बाद रकम हड़प ली गई|