हसपुरा थाना में कार्यरत चौकीदार चांदी गांव निवासी बिन्देश्वर सिंह का आकस्मिक निधन बुधवार की रात हो गया। निधन की जानकारी मिलते गुरुवार को थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहुंच कर दुख की घड़ी में चौकीदार के परिजनों को धैर्य व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।