शनिवार शाम 4:00 बजे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाना गागलहेड़ी क्षेत्र का बताया जा रहा है जिसमें एक युवक अपनी बुलेट बाइक से पटाखे छुड़ाता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिवाली का है दिवाली के दिन युवक ने यह वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वीडियो में दो अन्य साथी भी युवक के नजर आ रहे हैं।