नईसराय: झिरिया सरकार धाम पर भागवत कथा कल से, बुधवार को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झिरिया हनुमान मंदिर पर कल 26 मार्च से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के पहले आज बुधवार को कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। कलश यात्रा की शुरुआत कस्बे के अस्तल हनुमान मंदिर से सुबह 10 बजे हुई। कलश यात्रा का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया