बड़गांव: उदयपुर में भारी बारिश का अलर्ट, 30 और 31 जुलाई को सभी स्कूलों में घोषित किया गया अवकाश
जिले में संभावित भारी बारिश को देखते हुए जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। बुधवार 30 जुलाई और गुरुवार 31 जुलाई को उदयपुर जिले के समस्त विद्यालयों – चाहे वे राजकीय हों या निजी – में अवकाश घोषित किया गया है।हालांकि विद्यालयों का स्टाफ अपनी उपस्थिति यथावत संबंधित स्कूलों में देगा।