बारां: फूड एसोसिएशन का स्नेह मिलन समारोह कोटा रोड निजी रिसोर्ट में संपन्न हुआ
Baran, Baran | Jul 30, 2024 फूड एसोसिएशन का स्नेह मिलन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को कोटा रोड जय जगदम्बे भोजनालय पर संपन्न हुआ। कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा (कस्तूरी) ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि फूड इंस्पेक्टर गोवर्धनलाल ख्यालिया रहे। स्नेह मिलन समारोह में व्यापारियों को फूड एसोसिएशन के सर्टिफिकेट दिए गए। वहीं सदस्यों को सदस्यता प्रमाण दिए गए।