कौलारी थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झगड़े में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ गांव में सीताराम और जगदीश पक्ष के बीच काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही ह