गोला: गोला के महादेव मंडा के पास ट्रैक्टर से होहद निवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Gola, Ramgarh | Nov 2, 2025 गोला-चारु पथ के महादेव मंडा के पास रविवार शाम सात बजे के करीब ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान दुलमी प्रखंड के होहद गांव निवासी सरजू महतो उम्र 30 वर्ष के रुप में हुई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया।