कानपुर: सचेंडी में युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, एडीसीपी पश्चिम करेंगे प्रेस वार्ता
सचेंडी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी पश्चिम ने जानकारी दी कि आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया गया है,वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। दोनों ने 7 लाख रुपए लूटने की नीयत से ओमजी तिवारी की हत्या की थी।