भीलवाड़ा: हनुमान जयंती के अवसर पर हरि शेवा उदासीन आश्रम द्वारा 52,100 हनुमान चालीसा और 1,001 रामचरितमानस का महा-वितरण
भीलवाड़ा। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सनातन धर्म और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए भीलवाड़ा में एक बड़ी और ऐतिहासिक पहल की जा रही है। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर द्वारा हजारों की संख्या में हनुमान चालीसा और श्रीरामचरितमानस ग्रंथों का भीलवाड़ा शहर सहित जनजाति क्षेत्र जिला प्रतापगढ़, उदयपुर, सलूम्बर, बांरा में कार्यकर्ताओं की मदद से वितरण।