रोहतास: नावाडीह गांव के पास दो टेंम्पू के टक्कर में आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल, तीन लोगों को भेजा गया सदर अस्पताल
Rohtas, Rohtas | Jul 9, 2024 रोहतास थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के पास दो टेंम्पू के बीच टक्कर हो गई है। इस हादसे में टेंम्पू पर सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से रोहतास पीएचसी में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है।