अररिया: काशी बाड़ी के समीप पशु को बचाने के दौरान एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गया, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 26, 2025 अररिया जिले के पलासी प्रखंड क्षेत्र के काशी बाड़ी के समीप पशु को बचाने के क्रम में एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रविवार को शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है.