सोमवार को 10:00 दिन में 6 माह से मंडे नहीं मिलने से नाराज सूरज मंडल इंटर कॉलेज पोड़ैयाहाट के तीन चतुर्थ वर्गीय कर्मियों ने कॉलेज गेट के सामने पर अनिश्चितकालीन धरना दे दिया है। धरना पर पर मालती देवी नटवर ठाकुर संदीप कुमार बैठे हैं। कर्मियों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन की मनमानी के कारण 6 माह से वेतन नहीं दिया है जिसके कारण आर्थिक तंगी आ गई है।