खाचरोद तहसील के सुरेल गांव की बुजुर्ग महिला शारदा बाई के साथ रिश्तेदारों द्वारा धोखाधड़ी कर दो बीघा कृषि भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक केवाईसी के नाम पर महिला से अंगूठा लगवाकर उसके पुत्र विजय के नाम रजिस्ट्री करा दी गई। आपत्ति के बावजूद नामांतरण कर दिया गया। भूमि पर जाने पर मारपीट का आरोप भी है, लेकिन थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई।