मेरठ: मेरठ के सूर्य प्लाजा में लगी भीषण आग, दो मोबाइल दुकानें जलकर खाक, 20 लाख का हुआ नुकसान
Meerut, Meerut | Mar 29, 2026 मेरठ के हापुड़ अड्डा चौराहा स्थित सूर्य प्लाजा में शनिवार देर रात एक मोबाइल दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और पास की दूसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया।