मोहिउद्दीननगर: अदलपुर में सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की सफलता के लिए ग्रामीणों की हुई बैठक
अदलपुर में मंगलवार की दोपहर बाद करीब 12:15 बजे सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की सफलता को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें बताया गया की 28 जनवरी को महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं, श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथावाचिका अमृता त्रिवेदी से श्रद्धालु प्रतिदिन कथा का रसपान करेंगे।