लाडपुरा: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वास्थ्य भवन में बेटी बचाओ की शपथ दिलाई गई, बालिकाओं को बेग वितरित किए गए
Ladpura, Kota | Jan 24, 2026 राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शनिवार को दोपहर 2 बजे स्वास्थ्य भवन में संयुक्त निदेशक डॉ जगदीश कुमार सोनी व सीएमएचओ डॉ नरेंद्र नागर ने कर्मचारियों को बेटी बचाओ की शपथ दिलाई और नयापुरा राज उच्च माध्यमिक स्कूल विशिष्ठ पूर्व मॉन्टेसरी की बालिकाओं को बेटी बचाओ लोगो के स्टीकर लगे बेग वितरित किए। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ नरेंद्र नागर ने कहा कि बेटा, बेटी में भेद नही करें।