नानपारा: अवधूत गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के अवधूत गांव में एक 27 वर्षीय विवाहिता सबीना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, सबीना पत्नी छोटकऊ अपने फूस के मकान में बडेर से दुपट्टा बांधकर लटकी हुई मिली। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक नहीं चल पाया है।