सीकर जिले में पिछले 8 दिन से दहशत मचा रहे लेपर्ड को आखिरकार सोमवार को जयपुर से आई वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में बंद कर दिया। सोमवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि लेपर्ड गांव के एक खेत में है जिसके बाद उसे ग्रामीणों की सहायता से ट्रेंकुलाइज किया गया और पिंजरे में बंद कर दिया गया।