फैक्ट्री मालिक और मैनेजर पर लेबर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
एक फैक्ट्री परिसर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ फैक्ट्री मालिक और मैनेजर द्वारा एक लेबर (श्रमिक) को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लेबर की पिटाई कर उसकी हालत खराब कर दी गई।
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कानून को अपने हाथ में लेते हुए श्रमिक के साथ बदसलूकी और मारपीट की जा रही है। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इंटरनेट पर लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस तरह कानून हाथ में लेना सही है? इस घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और रोष व्याप्त है।
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026