अंचल कार्यालय दाउदनगर ने शुक्रवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे एक सूचना जारी कर साइबर फ्रॉड कॉल से सावधान एवं सतर्क रहने की अपील आम जनता से की है। बताया जाता है कि साइबर फ्रॉड कॉल से संबंधित तीन शिकायतों के मिलने के बाद बीपीआरओ सह प्रभारी सीओ ऋषु राज द्वारा जांच-पड़ताल की गई।मामला साइबर फ्रॉड का निकला और सूचना निकालकर उक्त आशय की अपील की गई।