चान्हो: शहर में पुलिस ने नशा तस्कर पवन को हथकड़ी लगाकर घुुमाया, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
Chanho, Ranchi | Mar 18, 2024 नशे के तस्करों के खिलाफ रांची पुलिस ने कार्रवाई की है। सादे लिबास में ई-रिक्शा में पहुंचकर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और सुखदेव नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तस्कर पवन को गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस ने हथकड़ी लगाकर आरोपी पवन कुमार को बीच शहर में घुमाया गया और फिर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी की भाभी को भी गिरफ्तार किया है।