चान्हो: NH-39 चान्हो मदरसा चौक पर सड़क पार करते हुए एक युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
Chanho, Ranchi | Mar 17, 2024 NH-39 चान्हो मदरसा चौक पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। युवक सड़क पार कर रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चान्हो थाना लाया। वहीं, मृतक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।