नागौर: शहर में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 24030 रुपए किए जब्त
Nagaur, Nagaur | Aug 29, 2024 नागौर सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते हुए कोतवाली पुलिस ने एक पार्षद सहित तीन को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार मुखबिर को सूचना मिली कि शहर के पुराना बस स्टैंड पर रुपए का दांव लगाकर जुआ सट्टा खेला जा रहा है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो 3 व्यक्ति जुआ खेलते मिले।