कोईलवर: पचरुखिया कला गांव के एक घर में पूजा के दीपक से आग लगने से सारा सामान जलकर राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
कोईलवर प्रखंड के राजपुर पंचायत के पचरुखिया कला गांव में गुरुवार की शाम पूजा के दीपक से आग लगने से घर में रखें सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगी की घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया ।