अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 22 से दिनदहाड़े बाइक चोरी
अनूपगढ़ में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। आज 22 गिरोह के द्वारा वार्ड नंबर 22 से दिनदहाड़े घर के बाहर खड़े बाइक को चोरी कर लिया है। बाइक के मालिक रवि कुमार ने आज शनिवार शाम 5 बजे बताया कि वह बाइक पर किसी काम से घर आया था और जब 15 मिनट बाद घर से वापस बाहर आया तो घर के बाहर खड़ा हुआ बाइक चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक चुरा कर फरार हो गया।