कटनी नगर: बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के पौसरा में सटोरिये ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया, घायल अस्पताल में भर्ती
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के पौसरा गांव में एक सटोरिया ने सट्टे में फंसी हुई रकम लेने पहुंचे युवक पर विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर दिया घटना आज रविवार दोपहर 3:30 मिनट की बताई जा रही है घायल युवक को इलाज के लिए डायल 112 वाहन से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है।बस स्टैंड चौकी प्रभारी सिद्धार्थ राय भी जिला अस्पताल पहुँच थे।