कानपुर: कानपुर के डीएम और जिला जज ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, खाने की गुणवत्ता के लिए ली जानकारी
कानपुर में जिला जज प्रदीप कुमार सिंह व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार 2 बजे जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक बीडी राय से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उनके साथ डीसीपी पूर्वी एसके सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। उन्होंने जेल में बन रहे खाने की गुणवत्ता को भी देखा।