बीना: ग्राम आगासौद में कुएं में डूबने से 29 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Jul 23, 2025 रामनारायण पिता पूरन कुशवाह निवासी ग्राम आगासौद जो खेत पर काम कर रहा था प्यास लगने पर युवक खेत में मौजूद कुएं पर उतर गया और पैर फिसलने से युवक डूब गया। युवक को डूबता देख परिजन कुए पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।