रामगढ़: मार्च में ही रिजल्ट, रामगढ़ के होनहारों ने मचाई धूम—किसान की बेटी शिवानी सैनी ने साइंस वर्ग में 98% अंक प्राप्त किए
Ramgarh, Alwar | Mar 31, 2026 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को सुबह 10 बजे 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया और इस बार नजारा कुछ अलग ही रहा। पहली बार मार्च महीने में ही रिजल्ट घोषित हुआ, जिससे स्टूडेंट्स के चेहरे खिल उठे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर से ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया।