फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस द्वारा मालगोदाम रोड से पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी माहिर पुत्र अब्दुल निवासी लेबर कॉलोनी, कब्रिस्तान के पास, थाना दक्षिण को बुधवार दोपहर एक बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।