फिरोज़ाबाद: पीएमएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल, छात्रों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में बुधवार सुबह 11 बजे करीबन पीएमएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अग्निशमन विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को अग्नि सुरक्षा, आपात स्थिति में बचाव, एवं हवाई हमले जैसे संकटों से निपटने के उपायों की जानकारी मॉक ड्रिल कराते हुये दी गई।