कन्नौज: बगिया गांव में डूबने से 2 युवकों की मौत, शव बरामद, घटना स्थल पर मंत्री असीम अरुण और SP जिलाध्यक्ष कलीम पहुंचे
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के बगिया गांव के सामने काली नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबने के बाद दो युवक मौत हुई दोनों के शवों को बरामद किया गया। घटना स्थल पर परिजनों के बीच मंत्री आसीन अरुण और समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कलीम कहां पहुंचे। घटना बुधवार की है जिसमें एक युवक का शव बुधवार शाम बरामद हुआ था जबकि दूसरा शव गुरुवार की शाम एसडीआरएफ ने खोज निकाला।