कन्नौज: फिरोजपुर तारन गांव में आरआरसी केंद्र की शुरुआत और मनरेगा पार्क का शिलान्यास, मंत्री असीम ने जन संवाद में समस्याएं सुनीं
जलालाबाद ब्लॉक में फिरोजपुर तारन गांव पहुंचे मंत्री असीम अरुण ने ग्रामीणों को 2 बड़ी सौगात दी हैं। गांव में स्वच्छता के लिए रिसोर्स रिकवरी सेंटर शुरू हुआ साथ ही मनरेगा पार्क का शिलान्यास कार्यक्रम भी हुआ। मंत्री असीम अरुण ने जन संवाद कैंप लगाकर पत्रों को योजनाओं का लाभ दिया और समस्याएं भी सुनी। गांव में सड़क और प्राथमिक विद्यालय की मांग भी सामने आई है।