कन्नौज: बद्दापुरवा गांव में प्रधान पक्ष के 6 लोगों पर लगा मारपीट करने का आरोप, 4 लोग हुए घायल
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव बद्दापुरवा में मारपीट की खबर सामने आई है। घायल हुए लोगों ने प्रधान पक्ष के 6 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल पक्ष का कहना है सड़क पर गड्ढे होंने कि बात कहने पर मारपीट हुई है। गुरुवार सुबह हुई मारपीट के मामले में 4 में से 2 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।