बेगूसराय: GD कॉलेज में 22-23 फरवरी को होगा अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सेमिनार, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
जीडी कॉलेज में 22 एवं 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बहूविषयक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर बुधवार की दोपहर 2:00 बजे प्राचार्य प्रोफेसर राम अवधेश कुमार ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि इस सेमिनार में कल 82 टॉपिक पर शोध चर्चा होगी. इस दौरान विभिन्न महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल होंगे.