कनवास: देवलीमांजी पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में 3 व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Aug 26, 2025 कनवास क्षेत्र की देवलीमांजी थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय से मंगलवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए हरिश, रामेश्वर और दिनेश को पकड़ा गया। तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर धारा 126 एवं 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।