मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के रंजिश को लेकर तेनुआ गांव में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बेरहमी से मार-पीट कर घायल कर दिया था ।जहां इलाज के दौरान घायल सुखदेव प्रसाद की मौत हो गई। मामले को लेकर मृतक के साला पप्पू कुमार ने मीडिया के माध्यम से शुक्रवार की शाम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कैमूर एसपी से मांग किया।