जमुनहा: मल्हीपुर पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर 05 वारण्टी को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष जयहरी मिश्रा थाना मल्हीपुर मय पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये 12 घण्टे के अन्दर कुल 05 वारण्टी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु मा0 न्यायालय द्वारा वारंण्ट जारी किया गया था। इन वारंटियों मे मारपीट, धोखाधड़ी, वन अधि0 आदि जैसे मामलों के अपराधी शामिल हैं।