जमुनहा: एसपी ने सोनवा व हरदत्तनगर गिरण्ट थाना क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व थाना चौकी का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने जमुनहा सर्किल के थाना सोनवा का भ्रमणकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया थाना सोनवा की चौकी नासिरगंज,थाना हरदत्तनगर गिरण्ट की चौकी बदला का निरीक्षण कर कर्मचारियों से कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली व प्रतिदिन योग, व्यायाम करने व पौष्टिक आहार लेने के लिये बताया।