जमुनहा: हरदत्त नगर गिरंट में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से हो सकता है बड़ा हादसा
जमुनहा तहसील क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरंट में पांच साल पहले बिजली की लाइन खींच कर सड़क किनारे जमीन पर खुले में ट्रांसफार्मर रख आपूर्ति शुरू की गई थी। यह ट्रांसफार्मर आज भी जमीन पर ही रखा है। और बिजली आपूर्ति हो रही है।खुले में जमीन पर रखे इस ट्रांसफार्मर से बड़े हादसे की संभावना बनी रहती है।