जमुनहा: सोनवा पुलिस ने बरदेहरा मोड़ से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
क्षेत्राधिकारी जमुनहा सतीश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सोनवा श्यामदेव चौधरी मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 035/2024 धारा 376,323,504,506 भा0द0वि0 व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त ओमकार वर्मा पुत्र जानकी प्रसाद निवासी कैन्दुआ दा0 ककंदु थाना सोनवा को 24 घण्टे के अन्दर मुखबिर की सूचना पर बरदेहरा मोड से गिरफ्तार किया।