कांकेर: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 22 नवंबर को होगी सहायक शिक्षकों की पदोन्नति हेतु काउंसलिंग
Kanker, Kanker | Nov 21, 2024 मिली जानकारी अनुसार सहायक शिक्षक सवर्ग से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति हेतु पात्र 219 सहायक शिक्षक संवर्ग की पद स्थापना काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी. जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि काउंसलिंग का आयोजन 22 नवंबर को सुबह 11:00 से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में किया जाएगा.