कांकेर: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ नरहरदेव मैदान में आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, कांकेर सांसद रहे उपस्थित
Kanker, Kanker | Nov 21, 2024 बस्तर ओलंपिक 2024 के जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ आज नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में किया गया।इसके मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांकेर विधायक आसाराम नेताम, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव रहे।