कांकेर: नगरी निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल से शहरी क्षेत्र में सफाई और जल सेवा प्रदाय कार्य प्रभावित
Kanker, Kanker | Nov 21, 2024 कांकेर जिले के नगरी निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं।कर्मियों के हड़ताल पर जाने से शहरी क्षेत्र में सफाई के साथ जल सेवा प्रदाय काम प्रभावित हो रहा है। नगरी निकाय के क्लीन सिटी मिशन से जुड़ी महिलाएं भी हड़ताल पर हैं जिससे डोर टू डोर कचड़ा कलेक्शन कार्य भी प्रभावित हो रहा है।