उदवंत नगर: दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत पर उदवंतनगर के नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं अबीर लगाकर मनाई खुशी
27 साल बाद दिल्ली मे कमल खिलने पर भाजपा के लोगो मे खुशी का महौल है। आम आदमी पार्टी को भाजपा ने दिल्ली के सता से बेदखल करने मे दिल्ली विधानसभा 2025 के चुनाव मे कामयाब रही। जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने 9 फरवरी रात 8 बजे के करीब एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व ग़ुलाल लगाकर जीत का खुशी मनाया। भाजपा के नेताओं ने जीत का श्रेय पीएम मोदी व दिल्ली के वोटर को दिया।