कोंच: गौहरपुर गांव: नाली विवाद में हत्या का खुलासा, दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Konch, Gaya | Mar 24, 2026 गौहरपुर गांव में नाली पर ढक्कन रखने को लेकर हुए विवाद में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो महिला समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि सोमवार को गौहरपुर गांव में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया था।