लक्ष्मीपुर: बेलाटांड़ में 48 घंटे का अखंड रामधुन और भव्य कलश यात्रा का आयोजन
लक्ष्मीपुर प्रखंड के दिग्धी पंचायत स्थित बेलाटांड़ गांव में 48 घंटे के अखंड रामधुन और भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ। इसमें 551 सुहागिन महिलाओं और कन्याओं ने भाग लिया। आयोजन कर्ताओं ने सोमवार को 4 बताया कि कलश यात्रा सोनदीपी नदी से जल भरकर शुरू हुई और करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर काली मंदिर परिसर पहुंची।