कन्नौज: रोडवेज बस स्टैंड के पीछे पूर्वी फाइनेंस कंपनी के 5 कर्मियों पर ₹60 हजार ठगी का मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ
कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव निवासी व्यक्ति ने पूर्वी फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर लोन दिलाने के नाम पर 60000रुपए की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। आशीष कुमार ने न्यायालय की शरण लेकर दो नामजद और तीन अज्ञात कर्मियों के खिलाफ केस दायर किया है। 2023 अप्रैल माह में मुर्गी पालन के लिए फाइल तैयार करने से जुड़ी 60000रुपए की डिमांड की गई थी।